मैनपुरी: बेवर क्षेत्र में परिवार के लोगों द्वारा पीड़िता की जमीन पर किया जा रहा जबरन कब्जा, एसपी से की गई शिकायत
बेवर थाना क्षेत्र के कौआटांडा निवासी पूनम चौहान पत्नी जितेंद्र सिंह चौहान ने एसपी कार्यालय पहुंच शिकायती पत्र देते वह बताया है। कि उनकी जमीन पर परिवार के ही लोगों के द्वारा जबरन तरीके से कब्जा किया जा रहा है। जिसको लेकर पीड़िता ने एसपी कार्यालय पहुंच दबंगो के खिलाफ कार्रवाई किए जाने को लेकर शिकायती पत्र देते हुए मदद की गुहार लगाई है।