लोहरदगा: डाक विभाग की बीमा पॉलिसियां पूरी तरह सरकारी, राष्ट्रपति के बिहाफ़ पर जारी: निदेशक आरबी चौधरी
लोहरदगा शहर के पुराना नगर भवन में शनिवार दोपहर 2 बजे डाक विभाग द्वारा आयोजित “डाक जीवन बीमा/ग्रामीण डाक जीवन बीमा सह व्यवसाय विकास” बैठक में रांची सर्कल के निदेशक आरबी चौधरी ने कहा कि डाक विभाग द्वारा संचालित सभी बीमा पॉलिसियां भारत सरकार के पूर्ण स्वामित्व वाली हैं और बीमा बॉन्ड राष्ट्रपति के बिहाफ़ में जारी किए जाते हैं।