मिली जानकारी के अनुसार मुंगावली पुलिस को मंगलवार को सुबह 8 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि किरौला गांव की वन चौकी के पास कोई व्यक्ति धारदार हथियार लेकर घूम रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से किरौला निवासी श्रीराम लोधी उम्र 35 वर्ष को धारदार हथियार लेकर घूमते हुए मिलने पर मामला दर्ज कर लिया है ।