देवघर: झारखंड-बिहार बॉर्डर दूम्मा में श्रावणी मेला का उद्घाटन, पर्यटन मंत्री व अन्य पदाधिकारी शामिल
झारखंड बिहार बॉर्डर दूम्मा में श्रावणी मेला का उद्घाटन गुरुवार सुबह 11:00 बजे किया गया। जिसमें पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू मंत्री दीपिका सिंह पांडे, देवघर डीसी, एसपी एवं अन्य मंत्री एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। दूम्मा बॉर्डर पर पहले मंत्री और अधिकारियों ने वैदिक मंत्रोचार के साथ विधिवत पूजा की ।जिसके बाद तोरण द्वार पर फीता काट कर उद्घाटन किया गया।