बसेड़ी: तेज आंधी-बारिश से मकान की दीवार गिरी, तीन शेड, दो बाइक व दो ट्रैक्टर समेत लाखों का हुआ नुकसान
Baseri, Dholpur | May 30, 2026 उपखंड क्षेत्र के पत्तीपुरा गांव में शुक्रवार शाम आई तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई। गांव निवासी बनवारी सिंह पुत्र लाखन सिंह के मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे परिसर में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार दीवार गिरने से तीन शेड, दो मोटरसाइकिल, दो ट्रैक्टर, वाशिंग मशीन, दो पंखे, चारपाइयां सहित अन्य घरेलू सामान नष्ट हो गया। पीड़ित प