मुरमखाप खरीदी केंद्र में बड़ी मात्रा में किसानों द्वारा धान रखी गई है, लेकिन केंद्र प्रभारी की लापरवाही के चलते धान की तुलाई नहीं हो पा रही है। इससे किसानों में भारी नाराजगी और चिंता का माहौल है। शुक्रवार को तीन बजे आसपास क्षेत्र से पहुंचे। किसानों का कहना था कि वर्तमान में मौसम ने अचानक करवट ली है और आसमान में बादल छाए हुए हैं।