मुज़फ्फरनगर: नोट उड़ाने और थार की छत पर करतब दिखाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, वीडियो वायरल होते ही 2 युवक गिरफ्तार, गाड़ी सीज
शादी समारोह के दौरान थार गाड़ी की छत पर बैठकर स्टंट करना और नोट उड़ाना दो युवकों को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद चरथावल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अमजद और हारिश को गिरफ्तार कर लिया। वहीं स्टंट में इस्तेमाल की गई थार गाड़ी को भी सीज कर दिया गया। पुलिस ने चेतावनी दी है कि सार्वजनिक स्थानों पर ऐसे खतरनाक स्टंट बर्दाश्त नही की जाएगी।