नानपारा: नवाबगंज थाने में 'मां' के नाम महाअभियान के तहत थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने पौधे रोपित किए
नवाबगंज थाना परिसर में 'एक पेड़ मां के नाम' वृक्षारोपण महाअभियान के तहत पौधे रोपित किए गए। यह कार्यक्रम थाना प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर यादव के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें पुलिसकर्मियों ने सक्रिय भागीदारी की। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान थाना परिसर में फलदार, छायादार और औषधीय पौधे लगाए गए।