धनौरा: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, उसकी हालत गंभीर
गजरौला। नेशनल हाईवे पर मैगड़ी के सामने तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जुटे लोगों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई।