अम्बाला: जैन कालेज रोड़ से18 अप्रैल को दोस्त को छोड़ने गया 32 वर्षीय व्यक्ति अभी तक घर नहीं लौटा, परिजनों को सता रहा अनहोनी का डर
Ambala, Ambala | Apr 25, 2024 अंबाला शहर में जैन कॉलेज रोड से कार में सवार होकर 18 अप्रैल को दोस्त को छोड़ने गया व्यक्ति वापस नहीं लौटा, पिता ने एसपी को शिकायत देते हुए बेटे का किडनैप होने का अंदेशा जताया है। क्योंकि घर से निकलने के बाद 2 घंटे बाद ही उसका मोबाइल ऑफ हो गया था। उसके बाद से न तो अब तक कार का पता है और न ही उनके बेटे का।