चौपारण: बरही से 19 वर्षीय युवक रहस्यमय ढंग से लापता, परिजन परेशान
हजारीबाग के बरही थाना क्षेत्र के बुढ़ीडीह गांव से 19 वर्षीय राहुल कुमार 26 मई की रात रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने बरही थाना में आवेदन देकर युवक की तलाश की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच और खोजबीन में जुटी है। राहुल के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर परिजनों द्वारा जारी मोबाइल नंबरों पर संपर्क करने की अपील की गई है।