गुरु पूर्णिमा महोत्सव: बागेश्वर धाम में आस्था का महासंगम
आज से तीन दिनों तक दीक्षित शिष्यों का होगा समागम
छतरपुर। सिद्ध संतों की तपस्थली बागेश्वर धाम में चल रहे नौ दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव के तहत आज से तीन दिनों तक दीक्षित शिष्यों का भव्य समागम शुरू हो रहा है। देश ही नहीं बल्कि देश के बाहर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु गुरु कृपा प्राप्त करने और आध्यात्मिक साधना में सहभागी बनने के लिए धाम पहुंच रहे हैं। पूर्व में महाराज श्री से दीक्षित होने वाले शिष्यों का तीन दिनों तक समागम होगा। महाराज श्री अपने सभी दीक्षित शिष्यों से भेंट कर उन्हें आशीर्वाद देंगे। यह अपने आप में एक अनूठा कार्यक्रम है।
नौ दिवसीय महोत्सव के पहले तीन दिन मंत्र दीक्षा के लिए निर्धारित किए गए थे। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने तीन दिनों में डेढ़ हजार से अधिक आस्थावानो को मंत्र दीक्षा दी। महाराज श्री ने शनिवार को करीब तीन घंटे तक दिव्य दरबार लगाया जिसमें श्रद्धालुओं की दैहिक, दैविक और भौतिक समस्याओं का समाधान किया गया। दोपहर में महाराज श्री ने प्रेत दरबार भी लगाया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते दर्शन से लेकर भंडारे तक लंबी कतारें देखने को मिलीं। लाखों श्रद्धालुओं ने बालाजी महाराज के दरबार में हाजिरी लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
सुरक्षा में लगी चार जिलों की पुलिस, सीसीटीवी से हो रही निगरानी
बागेश्वर धाम में चल रहे गुरु पूर्णिमा महोत्सव की सुरक्षा भी महत्वपूर्ण है। यहां आने वाले देश-विदेश के लोगों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो इसका दायित्व पुलिस पर है। पुलिस अधीक्षक श्री सकलेचा के निर्देशन और खजुराहो एसडीओपी मनमोहन सिंह बघेल के मार्गदर्शन में चार जिलों की पुलिस सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही है। बमीठा थाना प्रभारी निरीक्षक बाल्मिक चौबे ने बताया कि सागर, दमोह, टीकमगढ़ और छतरपुर का पुलिस बल सुरक्षा में लगा है। फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस आदि की व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि पूर्व से लगे सीसीटीवी कैमरों के अलावा बागेश्वर जन सेवा समिति द्वारा और सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं ताकि असामाजिक तत्वों पर निगरानी रह सके। उन्होंने बताया कि दो शिफ्ट में पुलिस बल ड्यूटी कर रहा है एक शिफ्ट के प्रभारी निरीक्षक दीपक शर्मा है और दूसरे शिफ्ट के प्रभारी निरीक्षक संदीप दीक्षित बनाए गए हैं।आने वाले समय में भीड़ के और बढ़ने की संभावना है जिसको ध्यान में रखकर व्यवस्थाएं की जा रही हैं।उन्होंने बताया कि कथा पंडाल के पास पुलिस सहायता केंद्र भी स्थापित किया गया है ताकि लोग आवश्यकता पड़ने पर अपनी समस्या बता सके।
Bageshwar Dham Sarkar Bageshwar Dham Sarkar Bageshwar Dham ki betiya Bundelkhand Wala Bageshwar Dham Sarkar ❤ Bageshwar dham Sarkar ( बागेश्वर धाम सरकार ) 🚩🚩🚩 बागेश्वर धाम सरकार शिष्य मंडल इंदौर मध्यप्रदेश बुंदेलखंड वाले - Bundelkhand Wale Bageshwar Dham Bageshwar बागेश्वर धाम सरकार