सिराथू: सीडीओ ने अचानक किया मूरतगंज ब्लॉक का निरीक्षण, कई कर्मचारी मिले गैर हाजिर एक दिन का वेतन रोकने का दिया निर्देश
मुख्य विकास अधिकारी डॉ रवि किशोर त्रिवेदी बुधवार दोपहर को अचानक मूरतगंज ब्लॉक पहुंचे जहां पर उन्होंने ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें कई कर्मचारी गैर हाजिर मिले हैं जिस पर उन्होंने काफी नाराजगी जताते हुए खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया है कि एक सप्ताह के भीतर गैर हाजिर कर्मचारियों का स्पष्टीकरण उनके कार्यालय में प्रस्तुत करें।