सिराथू: प्रधान ने उखड़वा दी शिवपुर अहिरारा की सड़क ग्रामीणों को आनेजाने मे होती है दिक्कत, बीडीओ ने कहा होगी जाँच
कौशाम्बी के सिराथू ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले शिवपुर अहिरारा गाँव के प्रधान कोमल सिंह ने गाँव की सड़क उखड़वा दी है।ग्रामीणों को आनेजाने में काफ़ी दिक्कतें आ रही है।खड़ंजा उखाड़ने की वजह से गड्ढा हो गया है जिसे लेकर ग्रामीणों में गुस्सा भी है।कई बार प्रधान से कहने पर भी प्रधान ने कोई सुनवाई नहीं की है।मामले की जानकारी पर बीडीओ भुवेश शुक्ला ने जांच की बात कही है।