सिराथू: बारूद भंडारण के खिलाफ चले अभियान में सिराथू में एक व्यक्ति का लायसेंस रद्द, कड़ा धाम इलाके के एक व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज
मंगलवार शाम को बारूद भंडारण के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत सिराथू और कड़ा धाम क्षेत्र में सीओ अवधेश विश्वकर्मा और पुलिस ने चेकिंग चलाई है।जिसमें सिराथू के अब्दुल गफ्फार के पास उचित अग्निशमन यंत्र नहीं था इसलिए उनका लाइसेंस निरस्त करने के बारे में बताया है वही कड़ा धाम इलाके में एक शख्स के पास भंडारण मिलने पर उस पर मुकदमा दर्ज होने की बात सीओ ने बताई है।