सिराथू: भौतर गाँव मे इंटर की छात्रा से एक युवक ने की मारपीट माता-पिता भटक रहे थाना चौकी, नहीं हो रही सुनवाई
थाना सैनिक क्षेत्र के भौतर गांव की एक इंटर की छात्रा को गांव के युवक गुड्डू ने मामूली बात पर मारपीट की है और छात्रा से छेड़छाड़ भी की है।छात्र के माता-पिता मामले की शिकायत पुलिस से कर चुके हैं लेकिन पुलिस इन लोगों की कोई सुनवाई नहीं कर रही है। आज बुधवार को फिर से थाना सैनी पहुंचे हैं यह लोग जहां पर पुलिस से फिर से शिकायत करते हुए न्याय मांगा है।