ग्वालियर के तिघरा क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात में कई किसानों के खेतों को निशाना बनाकर सिंचाई व्यवस्था को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। खेतों से पानी की मोटर और सैकड़ों फीट केबल चोरी होने की घटना ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इसकी जानकारी पुलिस ने सोमवार सुबह 9 बजे दी।