हेरहंज: बसिया पिकेट के पास पुलिस ने एंटी क्राइम अभियान के तहत वाहनों की जांच की
हेरहंज थाना सीमा से सटे बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत बसिया पिकेट पुलिस ने बालूमाथ मैक्लुस्कीगंज मुख्य मार्ग स्थित बसिया पिकेट के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान आते जाते छोटी बड़ी दो चक्के एवं चार चक्के वाहनों की बारीकी से जांच की गई. वाहनों का डिकी आदि स्थानों की गंभीरता से जांच किया गया।