कुम्भराज: रामनगर लोधापुरा में कुएं में मिला हाथ पैर बंधा एक व्यक्ति का शव, पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह पीड़ित परिवार से मिले
Kumbhraj, Guna | Jun 29, 2026 कुंभराज थाना के ग्राम रामनगर लोधापुरा गांव में 26 जून को 45 वर्षीय मृतक रामदयाल लोधा का कुएं में हाथ पैर बंधा शव मिला था। इस हत्या से गांव में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। 29 जून को चाचौड़ा पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की, मृतक को श्रद्धांजलि दी। कहा, हत्या के दोषियों पर कठोर कार्यवाही हो परिवार के साथ है