बिश्रामपुर: विधायक निधि से गुरहा कला पंचायत के मल्लाह टोली में सड़क निर्माण कार्य शुरू
विश्रामपुर प्रखंड के गुरहा कला पंचायत अंतर्गत मल्लाह टोली रामदुलार चौधरी के घर से शमशान घाट तक बनने वाली सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसकी जानकारी विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने शुक्रवार की दोपहर लगभग दो बजे दी। उन्होंने बताया कि यह सड़क विधायक निधि से बन रही है, जिससे क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।