पनागर: जबलपुर मंडी में किसान से मारपीट और बदसलूकी पर हंगामा, व्यापारियों पर कार्रवाई की मांग
जबलपुर की कृषि उपज मंडी में शिवशक्ति ट्रेडर्स के एक व्यापारी द्वारा किसान के साथ गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना के विरोध में भारतीय किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने मंडी परिसर में जमकर हंगामा किया। संगठन के जिला उपाध्यक्ष विवेक पटेल ने बताया कि पीड़ित किसान के साथी ने घटना का वीडियो बनाकर शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक को