बरियातु: क्षेत्र में तेज रफ्तार ईंट लदे ट्रकों से बढ़ा खतरा, कार्रवाई की मांग
बारियातू व बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों ईंट भट्ठों से जुड़े टर्बो ट्रकों की मनमानी से आमजन परेशान हैं। बारियातू कुंडू-लोहरदगा-बालूमाथ चतरा पांकी खलारी मार्ग पर ट्रब्रो ट्रक नियमों की अनदेखी करते हुए ओवरलोड ईंट लेकर तेज रफ्तार में दौड़ रहे हैं।स्थिति तब और गंभीर हो जाती है जब ये वाहन ईंट के ऊपर जले हुए कोयले की राख डालकर बिना तिरपाल के परिवहन करते है।