बौंसी: बाराहाट पुलिस ने झूठे लूटपाट मामले का किया उद्भेदन, एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी
Bausi, Banka | Feb 20, 2025 बाराहाट पुलिस ने झूठे लूटपाट मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसको लेकर बौसी अनुमंडल कार्यालय में गुरुवार शाम करीब 6:00 बजे एसडीपीओ अर्चना कुमारी ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। बताया गया कि समस्ता माइक्रोफाइनेंस कंपनी का कर्मी ने ही कंपनी के पैसों के गबन करने के उद्देश्य से झूठा केस दर्ज कराया था। लूटपाट की कोई घटना नहीं हुई थी।