कोरबा: तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर, टीपी नगर चौक का सिग्नल खंभा धराशायी, बड़ा हादसा टला
Korba, Korba | Apr 27, 2026 शहर में भारी वाहनों की बेलगाम रफ्तार अब खतरे की घंटी बनती जा रही है। बीती रात टीपी नगर चौक पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने ट्रैफिक सिग्नल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे विशाल खंभा गिर गया और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेलर की रफ्तार काफी तेज थी और अचानक नियंत्रण खोने के कारण उसने सिग्नल खंभे को टक्कर मार दी।