हज़ारीबाग: रात में अस्पताल पहुंचे सांसद मनीष जायसवाल! पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष का जाना हाल, डॉक्टरों को दिए खास निर्देश
रात में अस्पताल पहुंचे सांसद मनीष जायसवाल! हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल देर रात शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और अस्वस्थ पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रल्हाद सिंह का हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों से इलाज की जानकारी लेकर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया। सांसद ने अन्य मरीजों से भी मुलाकात कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया और प्रल्हाद सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।