हज़ारीबाग: कारगिल के अमर वीर को नमन: बेटी की कविता सुन नम हुईं आंखें, हजारीबाग में गौरव सम्मान समारोह
कारगिल युद्ध के अमर शहीद विद्यानंद सिंह के 27वें शहादत दिवस पर हजारीबाग में श्रद्धांजलि एवं गौरव सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इंडियन ऑयल के कारगिल पेट्रोल पंप में हुए कार्यक्रम में एनसीसी कैडेटों ने सलामी दी। शहीद की पुत्री अनुष्का सिंह की भावुक कविता ने सभी को भावुक कर दिया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को “शहीद विद्यानंद सिंह गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया।