भरथना: बकेवर उझियानी के पास NH19 पर बेकाबू डबल डेकर बस पलटी, होली मनाने घर जा रहे यात्रियों में मची चीख-पुकार
बकेवर थाना क्षेत्र के उझियानी के सामने NH19 पर मंगलवार सुबह 8 बजे दिल्ली के कापट खेड़ा से उरई होते हुए कानपुर जा रही सवारियों से भरी बेकाबू डबल डेकर बस लोहे की रेलिंग तोड़ते हुए सर्विस मार्ग पर तेज आबाज के साथ पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों चीख-पुकार मच गई।हादसे के समय बस में करीब एक सैकड़ा यात्री सवार थे, जो होली मनाने अपने घर जा रहे थे।