रामगंजमण्डी: खैराबाद में जल संकट गहराया, भड़की महिलाओं ने सड़क पर लगाया जाम, 2 घंटे थमे वाहनों के पहिए
रामगंजमंडी में भीषण गर्मी के बीच उपखंड के खैराबाद क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया। पानी की बूंद-बूंद को तरस रही महिलाओं ने गुरुवार को आक्रोशित होकर मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई और करीब दो घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा।