आरा जंक्शन परिसर पर गृह मंत्री अमित शाह जी का पुतला दहन
आरा
भोजपुर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आक्रोश प्रकट किया गया इस मौके पर कांग्रेस नेता डॉ ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा कि कल दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सांसद श्री पप्पू यादव जी पर हुए कायराना हमला ठीक नहीं है
हम साफ कहना चाहते हैं,हिंदू धर्म किसी एक पार्टी की जागीर नहीं है। भाजपा के लोग खुद को हिंदू का ठेकेदार समझते हैं, लेकिन सच ये है कि हम सब हिंदू हैं, हम सब सनातन को मानते हैं।
ये चंदा चोर और धर्म के नाम पर राजनीति करने वाले लोग जनता को गुमराह कर रहे हैं। अब समय आ गया है कि सच को सामने लाया जाए और इनकी झूठी ठेकेदारी को खत्म किया जाए।
हम अन्याय के खिलाफ लड़ते रहेंगे, आवाज उठाते रहेंगे! पुतला दहन के कार्यक्रम में डॉ ब्रजेश कुमार सिंह अविनाश कुमार उर्फ लड्डू यादव सुजीत कुशवाहा संतोष कुमार अर्जुन यादव अभिषेक द्विवेदी अविनाश मिश्रा परवेज आलम एहरार आलम जहांगीर आलम छोटू कुमार सोनू कुरैशी आदि लोग शामिल थे
Arrah, Bhojpur | Aug 3, 2026