जींद: जसमेर सिंह बंजारा ने विमुक्त जातियों के लिए सरकार की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने का दिया निर्देश
हरियाणा विमुक्त घुमंतू एवं अर्ध-घुमंतू कल्याण बोर्ड के चेयरमैन जसमेर सिंह बंजारा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, पेंशन और अन्य जनकल्याण योजनाओं का समयबद्ध और पारदर्शी लाभ दिया जाए। टपरिवास कॉलोनी में बिजली, पानी, सीवरेज जैसी सुविधाएं भी सुनिश्चित करें।