गढ़वा जिले के डंडई स्थित रविदास मंदिर में प्रेमी युगल की शादी के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक-युवती से पूछताछ कर कानूनी जांच की, जिसके बाद विवाह को अनुमति दे दी गई। डंडई के रविदास मंदिर में प्रेम विवाह की खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उम्र और आपसी सहमति की जांच के बाद पुलिस ने शादी में कोई आपत्ति नहीं पाई, जिसके बाद विवाह धूमधाम से सम्पन्न कराया गया। शादी के दौरान पुलिस की मौजूदगी से मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। हालांकि जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने प्रेमी युगल की शादी को हरी झंडी दे दी, और विवाह शांतिपूर्ण तरीके से सं