सिंगरौली: धनबाद मंडल में टिकट चेकिंग के दौरान 925 यात्री पकड़े गये, ₹4.87 लाख का जुर्माना वसूला गया
धनबाद मंडल में बड़े पैमाने पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। शुनिवार को मंडल के विभिन्न खंडों के साथ-साथ धनबाद, गोमो, चन्द्रपुरा, कोडरमा, डाल्टनगंज, चोपन, बरकाकाना, सिंगरौली स्टेशनों में गहन टिकट चेकिंग किया गया। इस जांच अभियान के परिणाम स्वरूप कुल 925 यात्रियों को पकड़ा गया। उनसे 4.87 लाख रूपये जुमनि के रूप में वसूल किए गये।