सिंगरौली: सिंगरौली जिले में उमस और गर्मी से लोग बेहाल, दिन का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा
पिछले दो तीन दिनों की हल्की बारिश के बाद अब गर्मी एक बार फिर अपने शबाब पर पहुंच गयी है। गर्मी के साथ उमस ने लेागों का जीना मुहाल कर दिया है। सड़कों पर दोपहर में लोगों की आवाजाही सीमित हेा गयी है। बहुत ज्यादा जरूरी होने पर ही लोग दोपहर में घरों से निकल रहे हैं।आलम यह है कि कूलर और पंखे तो इन दिनों राहत देने में पूरी तरह से नाकाफी हो गये हैं, एसी को भी जब 25 के