किस्को: उपायुक्त डॉ. ताराचंद: भारत स्काउट-गाइड से बच्चों का विकास संभव, जिला समिति की बैठक में गतिविधियों पर ज़ोर
लोहरदगा समाहरणालय सभाकक्ष में शनिवार को भारत स्काउट एवं गाइड जिला समिति की बैठक उपायुक्त डॉ. ताराचंद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए उनके विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त डॉ. ताराचंद ने कहा कि भारत स्काउट एवं गाइड बच्चों के सर्वांगीण विकास का एक सशक्त माध्यम ह