बैर बीघा गांव में मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे पति-पत्नी के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। बिहार पुलिस में महिला सिपाही के पद पर कार्यरत पत्नी अनिता कुमारी तथा रेलवे में सहायक लोको पायलट के पद पर कार्यरत पति कृष्ण कुमार दोनों आपस में भिड़ गए।दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई तथा मामला करपी थाने पहुंच गई। पुलिस के द्वारा प्राथमिकी दर्ज की गई है।