फुलवारी: बेऊर थाना क्षेत्र: बहू ने मेहमान से बनाए संबंध, सास पहुंची महिला आयोग
बिहार राज्य महिला आयोग में एक मामला सामने आया है, जिसमें एक सास ने अपनी बहू के खिलाफ आवेदन दिया है।इसमें सास ने बताया कि बेटा और बहू की लव मैरिज होने के बावजूद शादी के 2 साल बाद घर आए मेहमान के साथ बहू को अवैध संबंध बनाते हुए पकड़ा गया था। यह मामला बेऊर थाने का है। आवेदिका के बेटे-बहू की शादी 2016 में हुई थी।