मुंगावली में भारतीय जनता पार्टी का विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया।बुधवार दोपहर लगभग दो बजे मुंगावली स्थित कुंदन वाटिका में आयोजित इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के समर्पित कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।