पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के द्वारा फरार इनामी स्थाई वारंटीयों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुड़ेरा थाना पुलिस द्वारा एक मामले में फरार आरोपियां महिला चंदा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद महिला को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।