पिपरई: पिपरई पुलिस की मानवीय पहल, मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को सुरक्षित घर पहुंचाया
पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार को शाम 5 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि स्टेशन रोड पिपरई क्षेत्र में मानसिक रूप से विक्षिप्त हालत में भटक रही एक महिला को पुलिस ने सुरक्षित संरक्षण में लेकर उसके परिजनों तक पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक, थाना पिपरई पुलिस को महिला के भटकने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।