उन्नाव: सिकंदरपुर कर्ण क्षेत्र के कड़ेड पतारी गांव में रिंग रोड निर्माण के लिए बाधा बने मकानों पर चला बुलडोजर
Unnao, Unnao | Jun 3, 2026 उन्नाव में प्रस्तावित रिंग रोड परियोजना के निर्माण कार्य में तेजी लाई गई है। इसी क्रम में बुधवार को दोपहर 12 बजे को सिकंदरपुर कर्ण क्षेत्र के कड़ेड पतारी गांव में सड़क निर्माण में बाधा बन रहे मकानों को प्रशासनिक निगरानी में बुलडोजर से हटाया गया। प्रशासन ने परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए यह कार्रवाई की है।