हरदा: जिला जेल में बंद हत्या के आरोपी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाया
Harda, Harda | Apr 14, 2026 जिला जेल हरदा में हत्या के मामले में पिछले 10 महीनों से बंद 30 वर्षीय कैदी नागेश मलाजपुरे की सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जेल प्रशासन के अनुसार, रात करीब 9:30 बजे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ी, जिसके बाद उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।