मुजफ्फरनगर से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। 41 वर्षीय शबीना 3 अगस्त 2025 को अपनी छह वर्षीय बेटी जैनब और पांच वर्षीय बेटे समद के साथ घर से निकली थीं। एक साल से अधिक समय बीत जाने के बावजूद तीनों का कोई सुराग नहीं मिल सका है। परिजन लगातार तलाश में जुटे हैं। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा ने भी मदद की अपील की है।