मड़िहान: मड़िहान थाना क्षेत्र के हसरा गांव में टूटा विद्युत का पोल, विद्युत विभाग कर रहा है बड़ी घटना होने का इंतजार
बताते चले कि मड़िहान थाना क्षेत्र के हसरा गांव के रोड के किनारे लगा विद्युत का पोल टूट चुका है जो की किसी बड़े घटना की दावत दे रहा है। शुक्रवार की दोपहर 1:00 बजे रास्ते में आने जाने वाले राहगीरों ने बताया कि यह पोल कई हफ्तों से जर्जर होकर टूटा है। और इसकी शिकायत भी विद्युत विभाग के अधिकारियों से की गई। लेकिन अभी तक पोल नहीं बदल गया। घटना का इंतजार हो रहा है।