बिंदकी: बिंदकी-ललौली मार्ग के बुधौली मोड़ पर कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग गंभीर घायल, तीनों मेडिकल कॉलेज रेफर
फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के बिंदकी-ललौली मार्ग के बुधौली मोड़ के समीप मंगलवार की देर रात को तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार चंद्रभान, सोनू तथा विनेश कुमार तीनों निवासी हसनापुर कोतवाली बिंदकी गंभीर घायल हो गए। तीनों को सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया गया। मंगलवार तथा बुधवार की मध्य रात 12 बजे प्राथमिक उपचार बाद तीनों को रेफर कर दिया गया