गुना नगर: भुल्लनपुरा चौराहे पर एक साथ तीन सांडों की करंट लगने से दर्दनाक मौत, लोगों का बिजली विभाग पर फूटा गुस्सा
गुना के भुल्लनपुरा चौराहे पर सोमवार तड़के बिजली के करंट की चपेट में आने से तीन सांडों की दर्दनाक मौत हो गई। सुबह स्थानीय लोगों और गोसेवकों ने शव देखकर बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। सूचना पर विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे, बिजली आपूर्ति बंद कर खंभे और लाइन की जांच शुरू की गई।