गिरिडीह: गर्मी में पेयजल संकट पर निगम सक्रिय: चापाकल मरम्मत, टैंकर से पानी और शहर में प्याऊ की व्यवस्था
पेयजल समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम कार्यालय में बुधवार को 2 बजे एक आवश्यक बैठक की गई। असल में डीसी रामनिवास यादव की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें नगर निगम को भीषण गर्मी में हो रही पेयजलापूर्ति की समस्या को दूर करने का निर्देश दिया गया। डीसी रामनिवास यादव के निर्देश के बाद नगर निगम पूरी तरह से गंभीर हो गया है।