मुंगेर: टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई ताकत, डीएम बने 'निश्चय मित्र', मरीजों को बांटी पोषण सहायता
Munger, Munger | Jul 17, 2026 टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत शुक्रवार को समाहरणालय परिसर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने स्वयं 'निश्चय मित्र' बनने का संकल्प लिया और टीबी से पीड़ित मरीजों के बीच पोषण सहायता के रूप में फूड बास्केट का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने जिले के सभी वरीय पदाधिकारियों से भी निश्चय मित्र बनकर टीबी उन्मूलन अभियान में सक्रिय भागीदारी