मेरठ: मेरठ के गंज बाजार में कार सवार ने स्कूटी सवार को टक्कर मारी, सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Meerut, Meerut | Jun 5, 2026 सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित गंज बाजार में देर रात तेज रफ्तार बेकाबू कार ने स्कूटी सवार बाबर को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल के भाई ने मामले में सदर बाजार थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।