बांगरमऊ: उन्नाव में बाइक और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत में चालक की मौत, पत्नी, देवरानी और एक साल की बेटी घायल, एक महिला रेफर
उन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र में लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर बुधवार देर रात 10 बजे के करीब दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की जोरदार टक्कर में 27 वर्षीय राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसकी पत्नी सियादुलारी, देवरानी कोमल और एक वर्षीय मासूम सृष्टि गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी लोग एक पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। घायलों को मियागंज स