मिर्ज़ापुर: संगमोहाल ओवरब्रिज के नीचे रेलवे प्रशासन ने जमीन पर शुरू की बाउंड्री, मिश्रा ब्रदर का आरोप- जमीन उनकी 99 साल की है लीज
संगमोहाल रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे रेलवे प्रशासन द्वारा अपनी जमीन बताकर उसकी बाउंड्री शुरू की गई। वहीं मिश्रा ब्रदर्श का आरोप है कि यह जमीन उन्हें 99 साल की लीज पर दी गई है, जिसका मामला न्यायालय में लंबित है। इसके बावजूद रेलवे प्रशासन उनकी जमीन पर बाउंड्री कर रहा है। शनिवार की शाम 5:00 बजे बाउंड्री कराने के दौरान गहमा गहमी का माहौल रहा।